सेलाकुई में ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत, दो घायल
विकासनगर, जुलाई 26 -- सेलाकुई बाजार स्थित सिडकुल गेट नंबर-दो के पास रविवार तड़के ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के करीब तीन बजे प्लास्टिक का दाना लेकर देहरादून से सिडकुल की ओर जा रहे ट्रक की हरबर्टपुर की ओर से आ रहे कंटेनर से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक प्रदीप कुमार निवासी नागल, सहारनपुर और परिचालक मांगेराम घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक अंगद निवासी सुल्तानपुर (यूपी) वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष लोकपाल परमार ने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.