सेलाकुई में गढ़वाल सभा में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि
देहरादून, मई 24 -- सेलाकुई। गढ़वाल सभा की रविवार को नगर के एक निजी आवास पर त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीसी खंडूड़ी को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और नए सदस्य बनाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आजीवन सदस्यता शुल्क 21 सौ रुपये निर्धारित किए जाने पर भी चर्चा हुई। पूर्व सीएम स्व. खंडूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और प्रदेश के प्रति उनके योगदान को याद किया। गढ़वाल सभा अध्यक्ष वीर सिंह रावत ने कहा कि स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूरी ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और जनसेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने उत्तराखंड के विकास और आमजन के हितों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि खंडूरी के आदर्श और कार्यशैली समाज के लिए प्रेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.