विकासनगर, दिसम्बर 28 -- प्रदेश के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर रविवार को पछुवादून की सड़कों पर उबाल रहा। सेलाकुई से लेकर विकासनगर तक प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किए गए। सेलाकुई में कांग्रेस के साथ उक्रांद और कई सामाजिक संगठनों ने मिलकर विरोध रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों ने कहा कि इस मामले में हालिया दिनों में सामने आए नए आरोपों और कथित खुलासों ने राज्य की भाजपा सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...