सेलाकुई में कंपनी कर्मचारियों ने किया हाईवे जाम
देहरादून, मई 15 -- विकासनगर। सेलाकुई में औद्योगिक इकाइयों के बाहर प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने दोपहर एक बजे से हाईवे जाम करना शुरु कर दिया था। हाईवे पर धरना प्रदर्शन शुरु होते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा। पुलिस के अधिकारियों ने श्रमिकों से हाईवे खाली करने की अपील की। अपील का असर नहीं होने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसमें तीन श्रमिकों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस के लाठी फटकारने के बाद सभी श्रमिक हाईवे से हट गए हैं। यह भी पढ़ें- सेलाकुई में कंपनी के श्रमिकों ने वेतन वृद्धि और ओवरटाइम के भुगतान की मांग की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.