विकासनगर, फरवरी 26 -- एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत गुरुवार को सेलाकुई पुलिस ने मजिस्ट्रेट के साथ सेलाकुई के शिवनगर में नशा तस्करों के ठिकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान नशे का ठिकाना बन चुकी कुछ झोपड़ियों और अस्थायी निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। बस्ती के निरीक्षण के दौरान एक नशा तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा रहा। कई तस्कर अपने ठिकानों से भाग निकले। दरअसल, जनपद में पुलिस की ओर से सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस सभी थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई कर रही है। काफी समय से सेलाकुई के शिवनगर में नशीले पदार्थ बेचने को लेकर शिकायतें थाने पहुंच रही थी। स्थानीय सभासद सहित लोग इसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.