देहरादून, जून 10 -- सेलाकुई। सामाजिक संस्था बेटियां फाउंडेशन की देहरादून टीम ने ग्राम पंचायत झाझरा स्थित एक गरीब बस्ती में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं के बीच राहत सामग्री वितरित की। संस्था की ओर से बच्चों को फल, बिस्कुट और कपड़े उपलब्ध कराए गए, जबकि महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान संस्था की सदस्य स्नेहा सेमवाल ने महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि बेटियां फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास बच्चों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्नेहा सेमवाल ने बताया कि संस्था भविष्य में भी इ...