सेलाकुई कंपनी में पथराव से 4 पुलिस कर्मी व 2 सुरक्षा कर्मी घायल
देहरादून, मई 16 -- विकासनगर। सेलाकुई की कंपनी में अज्ञात लोगों के पथराव से शनिवार सुबह चार पुलिस कर्मी व दो सुरक्षा कर्मी घायल हुए। कंपनी सेलाकुई के निचले क्षेत्र में स्थित है। ऊपरी क्षेत्र में कुछ कंटेनर खड़े थे, जिनके पीछे से पथराव हुआ है। पथराव की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पथराव में चार पुलिस कर्मी और कंपनी के दो सुरक्षा कर्मी घायल हो गए हैं। एक पुलिस कर्मी के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है। पथराव करने वालों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। यह भी पढ़ें- सेलाकुई में कंपनी कर्मचारियों ने किया हाईवे जाम यह भी पढ़ें- पेट्रोलिय पदार्थ की कीमत बढ़ी, बढेगी महंगाई यह भी पढ़ें- सेलाकुई में फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सड़कों पर उतरे श्रमिक, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.