विकासनगर, अप्रैल 2 -- सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर उत्तराखंड इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश के लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्यम मंत्री भरत चौधरी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र समाधान की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील उनियाल ने बताया कि नगर पंचायत सेलाकुई द्वारा औद्योगिक इकाइयों को संपत्ति कर के नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिनमें Rs.86,000 प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मूल्यांकन किया गया है, जो औद्योगिक क्षेत्र के लिए अत्यधिक और अव्यावहारिक है। उन्होंने मांग की कि उद्योगों को कम से कम 10 वर्षों तक संपत्ति कर में छूट दी जाए या पहले क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएं। ज्ञापन में कहा गया है कि सिडकुल के बाहर की सड़कों की हालत बेहद खराब है और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है, जिस...