धनबाद, अप्रैल 5 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में कार्यरत सेलपीकर मजदूरों का आंदोलन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। मजदूर अपनी लंबित मांगों को लेकर गुरूवार प्रथम पाली से एबीओसीपी माइंस का चक्का जाम रखा है। बता दें कि रेलवे साइडिंग से जुड़े सेलपिकर मजदूरों के विरोध प्रदर्शन व चक्का जाम आंदोलन के कारण माइंस का कोयला उत्पादन व संप्रेषण कार्य ठप पड़ा है। इधर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने बताया कि उनके द्वारा एचपीसी के तहत नियमित वेतन, सीएमपीएफ व पेंशन से जुड़ी त्रुटियों में सुधारने के साथ पिछले तीन माह का बकाया वेतन की मांग को लेकर महीनों से आंदोलन कर रहे है। परंतु आज तक इस मामले में प्रबंधन द्वारा कोई सकारात्मक पहल नही की गई है। इस मुद्दे को लेकर प्रबंधन से कई बार वार्ता हुई। परंतु कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.