सेलखोला गांव में दिन-दहाड़े धमका गुलदार
बागेश्वर, मई 21 -- देवेंद्र, गरुड़। कत्यूर घाटी में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को ग्राम पंचायत मटेना के सेलखोला गांव में दिनदहाड़े गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। महिलाओं और ग्रामीणों ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। सामाजिक कार्यकर्ता रेवाधर कांडपाल ने बताया कि गुलदार सेलखोला और जिनखोला गांव के बीच स्थित गधेरे के पास देखा गया। इसी रास्ते से ग्रामीण गांव आते-जाते हैं। उस समय महिलाएं खेतों से और ग्रामीण बाजार से लौट रहे थे। अचानक गुलदार दिखाई देने पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों पहले भी गुलदार जिनखोला गांव में देखा गया था। यह भी पढ़ें- भवाली-कैंची बाईपास क्षेत्र में गुलदार का आतंक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.