लखनऊ, मार्च 27 -- केजीएमयू के डॉक्टरों ने डिस्टोनिया और सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चे को पैरों पर खड़ा करके नया जीवन दिया है। डॉक्टरों का कहना है उपचार से बच्चे की सेहत में सुधार हुआ है। लखनऊ निवासी 12 वर्षीय किशोर को डिस्टोनिया और सेरेब्रल पाल्सी की बीमारी थी। रोग की वजह चलना तो दूर वह पैर पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। कई जगह इलाज के बाद जब फायदा नहीं हुआ तो परिजनों ने पांच माह दिसंबर में केजीएमयू के फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विभाग में बेटे का दिखाया। डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती करके इलाज शुरू किया। डॉ. आराधना ने बतायाकि आरंभ गतिरोधी दवाएं दी गईं। मनोचिकित्सा विभाग के सहयोग से रीपिटिटिव ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन दिया गया। उपचार से बच्चे की मांसपेशियों का नियंत्रण बेहतर हुआ। तीन माह के इलाज और देखभाल से बच्चा खुद खड़ा होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.