चक्रधरपुर, नवम्बर 27 -- गोइलकेरा। गोइलकेरा के सेरेंगदा में गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सेरेंगदा स्थित शहीदों के स्मारक स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुखदेव हेंब्रम, अकबर खान, उप प्रमुख बरदान भुइंया, मुखिया सिकन्दर जोंको, गणेश बोदरा, अघना कंडुलना समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीदों का स्मरण कर उन्हें नमन किया। झारखंड और जंगल आंदोलन के दौरान 25 नवंबर 1978 को सेरेंगदा में लेपा बुढ़, दुबिया होनहागा और सोमनाथ लोमगा पुलिस की गोलियों का शिकार हुए थे। आंदोलनकारियों पर की गई फायरिंग में तीनों शहीद हो गए थे। झामुमो के अलावा झारखंड आंदोलनकारी और आजसू नेता बिरसा मुंडा और उनके समर्थकों ने भी सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.