सेरीगैर में हैंडपंप खराब होने से पेयजल दिक्कत बढ़ी
चम्पावत, मई 22 -- जगदीश राय, लोहाघाट। पंचेश्वर मार्ग में सेरीगैर के पास हैंडपंप खराब होने से लोगों की मुश्किलें बढ गई हैं। हैंडपंप खराब होने से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों हैंडपंप ठीक होने तक टैंकर से पानी बांटने की मांग की है। शुक्रवार को सेरीगैर मोहल्ले के जोगा सिंह, लक्ष्मण राम, राजू आदि ने बताया कि बीते चार दिनों से मुख्य सड़क के पास लगा हैंडपंप खराब हुआ है। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नल में पानी कम आने के कारण हैंडपंप ही लोगों का एक मात्र सहारा था। जिस कारण कामकाज छोड़कर मीलों दूर जाकर पानी की आपूर्ति ठीक करनी पड़ रही है। लोगों ने जल संस्थान से हैंडपंप को ठीक करने और वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकर के माध्यम से पानी देने की मांग की। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.