गंगापार, मई 3 -- विकास खंड श्रृंग्वेरपुर के सेरावां ग्राम में बना अमृत सरोवर इन दिनों सूखा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों में निराशा का माहौल है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बनाए गए इस सरोवर का उद्देश्य जल संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार और ग्रामीणों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना था, लेकिन वर्तमान में यह अपने उद्देश्य से भटका नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरोवर में पानी न होने से न केवल जल संकट बढ़ रहा है, बल्कि पशुओं और खेती पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को दूर-दराज के जल स्रोतों पर निर्भर होना पड़ता है। इस मामले में बीडीओ लीलाधर शुक्ल ने बताया कि जिन ग्राम सभाओं में अमृत सरोवर बनाए गए हैं, वहां के ग्राम पंचायत अधिकारियों से सूची मांगी गई है। इसके आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.