बलिया, जून 10 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज बैरिया के मैदान पर आयोजित द्वाबा शहीद स्मारक कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार की देर शाम क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन का पहला मैच सेराज इलेवन व बलिया के क्रिकेट टीम के बीच खेला गया, जिसमें सेराज इलेवन की टीम ने 83 रनों से मैच जीत कर अगले चक्र में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।टॉस जीतकर सेराज इलेवन की पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाया। जीत के लिये 196 रन का पीछा करने उतरी बलिया की टीम मैच के लिये निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर महज 142 रन बना सकी। लिहाजा सेराज इलेवन की टीम ने यह मैच 83 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सेर...