चक्रधरपुर, अगस्त 14 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर मंडल रेलवे प्रशासन की ओर से सेरसा स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर गुरुवार को परेड का अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान आरपीएफ, आरपीएफएस, आरपीएफ की महिला विंग, स्काउटंस एंड गाइड, एनसीसी, बीएनआर स्कूल चक्रधरपुर (रेलवे इंग्लिश मीडियम) केंद्रीय विद्यालय के परेड दल अभ्यास में शामिल हुए। इस अवसर पर आरपीएफ के अधिकारी, परेड कमान अधिकारी, एससी ए सी सिन्हा, थाना प्रभारी कमलेश सोरेन समेत सीआईबी, इंटलीजेंस आदि के सदस्य टीम शामिल होकर परेड की सलामी का पूर्वाभ्यास किया। चक्रधरपुर रेलवे सेरसा इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस को चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया झंडा फहराएंगे एवं परेड की सलामी लेंगे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सेरसा स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस को लेकर किया...