बोकारो, मई 29 -- दक्षिण पूर्व रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन बोकारो की ओर से रेलवे क्षेत्र व आसपास के बच्चों के लिए समर क्रिकेट कैंप का आयोजन 30 मई से किया जाएगा। कैंप 14 जून तक बोकारो रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे ग्राउंड में चलेगा। इसमें बच्चों को क्रिकेट की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारना व उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों व राज्य स्तरीय क्रिकेट कोचों की देखरेख में बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग, विकेटकीपिंग, फिटनेस व खेल अनुशासन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही मैच परिस्थितियों में प्रदर्शन को बेहतर बनाने की तकनीकों पर भी विशेष मार्गदर्शन होगा। यह भी पढ़ें- रेल जीएम से टाटानगर में खेल मैदान की मांग रेलवे क्षेत्र व आसपास के ब...