चक्रधरपुर, मार्च 9 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक सह दक्षिण पूर्व रेलवे स्पोर्टस एसोसिएशन चक्रधरपुर के अध्यक्ष तरुण हुरिया के निर्देश पर सेरसा चक्रधरपुर के नए कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नए कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष एडीआरएम (ओपी) विनय कुजुर, सचिव सह खेल अधिकारी सीनियर डीएमई राजीव रंजन रसिक, सहायक खेल अधिकारी चक्रधरपुर डीईएन सेंट्रल चक्रधरपुर स्पर्श भारद्वाज, सहायक खेल अधिकारी-1 डीएसटीई(एसडब्ल्यू) चक्रधरपुर जितेश सपावत, खेल अधिकारी-2 एडीएफएम-2 पारुल सिंह, सहायक खेल अधिकारी सीनी के तौर पर जेआरटीआई के प्रिसिंपल मनोज कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक खेल अधिकारी टाटानगर डीएमई आदित्यपुर सिद्धांत वर्मा, सहायक खेल अधिकारी बंडामुंडा के तौर पर डीईई टीआरएस बंडामुंडा अंकित पांडेय, सहायक खेल अधिकारी झारसुगुड़ा एडीएसटीई झार...