फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद। पांच किलो सेम के बीज मांगे जाने पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कमालगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अवध नरायन पांडेय से चार्ज छीन लिया। उन्होंने इंस्पेक्टर ललित कुमार को थाने की कमान सौंप दी है। पूर्व में एक मारपीट के मामले में कार्रवाई के नाम पर सेम के बीज मांगने का आरोप कमालगंज के प्रभारी निरीक्षक पर लगा था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें युवक ने आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने सीओ अमृतपुर से जांच करवायी थी। जांच के आधार पर बुधवार की रात प्रभारी निरीक्षक अवध नरायन पांडेय से कमालगंज थाने का चार्ज छीन लिया गया उन्हे हटाकर आयोग सेल भेज दिया गया। जबकि पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर ललित कुमार को कमालगंज थाने की जिम्मेदारी दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.