आरा, जुलाई 11 -- -वीकेएसयू ने जारी किया निर्देश, इंटर्नशिप पूरी करने वाले विद्यार्थी होंगे पात्र आरा, निज प्रतिनिधि । वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत स्नातक सत्र 2023-27 के विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर-6 के बाद एग्जिट का विकल्प लागू कर दिया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जो विद्यार्थी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, वे सेमेस्टर-7 में नामांकन लेकर अध्ययन जारी रख सकते हैं। वहीं, जो छात्र-छात्राएं स्नातक के बाद पढ़ाई नहीं करना चाहते, वे एग्जिट विकल्प का चयन कर यूजी (स्नातक) डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. लाल बाबू सिंह ने बताया कि राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन, पटना के निर्देश तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत लागू च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) ...