गोपालगंज, अप्रैल 1 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महेंद्र महिला महाविद्यालय में सत्र 2023-2027 के सेमेस्टर-4 की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के तहत विभिन्न विषयों के सेमिनार का आयोजन 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक किया जाएगा। इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशानुसार 6 अप्रैल को अंग्रेजी एवं राजनीति शास्त्र, 7 अप्रैल को गृह विज्ञान, संस्कृत, दर्शन शास्त्र और उर्दू तथा 8 अप्रैल को अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, हिंदी एवं इतिहास विषयों के सेमिनार आयोजित होंगे। विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि सेमिनार के लिए विषय का चयन कर उसे संबंधित समूह में साझा करें, ताकि छात्राओं को समय से तैयारी का अवसर मिल सके। इस संबंध में प्राचार्य प्रो डॉ एके पांडेय ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.