मुंगेर, फरवरी 23 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक सेमेस्टर-4, सत्र 2023-27 परीक्षा 2025 का परीक्षाफल जारी कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर दशरथ प्रजापति ने बताया कि कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के सभी विषयों का परिणाम प्रकाशित किया गया है। जारी परिणाम के अनुसार तीनों संकायों में कुल 24,963 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 22,177 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। वहीं 228 परीक्षार्थियों को ग्रेस अंक के साथ उत्तीर्ण किया गया है। इसके अतिरिक्त 2,550 विद्यार्थियों को एक या अधिक विषयों में बैक मिला है। परीक्षा के दौरान नियमों के उल्लंघन के आरोप में 8 परीक्षार्थियों को निष्कासित भी किया गया। पीआरओ डॉ. सूरज कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.