मुंगेर, मार्च 22 -- मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक के छूटे हुए विद्यार्थियों को राहत देते हुए सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-3 और सत्र 2023-27 के सेमेस्टर-5 में नामांकन प्रक्रिया को एक बार फिर शुरू करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह प्रक्रिया 23 मार्च से आरंभ होगी। इस विशेष अवसर का लाभ वैसे विद्यार्थी उठा सकेंगे, जो किसी कारणवश पूर्व में नामांकन नहीं करा पाए थे। ऐसे छात्र-छात्राएं अब निर्धारित तिथि के भीतर अपने संबंधित सेमेस्टर में नामांकन ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...