पलामू, अगस्त 18 -- मेदिनीनगर। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-29 में ऑफलाइन नामांकन लेने वाले 1628 विद्यार्थियों को राहत मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन्हें सेमेस्टर-1 की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी है। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पोर्टल 15 अगस्त से खोल दिया गया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध 16 कॉलेजों के इन विद्यार्थियों का नामांकन चांसलर पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर कराया गया था। इसके बावजूद सेमेस्टर-1 की परीक्षा नहीं होने से विद्यार्थी परेशान थे। परीक्षा की मांग को लेकर छात्रों ने राज्यपाल और राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा था तथा 18 अगस्त को धरना देने की घोषणा की थी। अब विद्यार्थी 21 अगस्त 2026 तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय के अनुसार सेमेस्टर-1 की परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित होगी। पर...