लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- लखीमपुर। युवराज दत्त महाविद्यालय सहित जिले के सभी महाविद्यालयों में स्नातक बीए बीकॉम की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी हैं। महाविद्यालय में परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में बीए संस्कृत पंचम सेमेस्टर व बीकॉम पंचम सेमेस्टर की परीक्षा सम्पन्न हुई, जबकि तृतीय पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर (संस्कृत, अंग्रेजी, इतिहास) तथा बीएससी (गणित एवं जीवविज्ञान) की परीक्षाएं आयोजित की गईं। दोनों पालियों में कुल 745 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 726 उपस्थित रहे, जबकि 19 अनुपस्थित पाए गए। महाविद्यालय के डॉ प्राचार्य हेमंत पाल ने बताया कि अब तक महाविद्यालय में सचल दल द्वारा दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। नकल रोकने के लिए परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.