प्रयागराज, मई 11 -- 13 मई से शुरू हो रही डीएलएड के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में साढ़े तीन लाख से अधिक प्रशिक्षु शामिल होंगे। 13 से 15 मई तक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में पंजीकृत 199590 प्रशिक्षुओं के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में 488 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 18 से 20 मई तक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में पंजीकृत लगभग 157000 प्रशिक्षुओं के लिए 378 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को दस मई को पत्र भेजा है कि परीक्षा को सुचारू रूप से संपादित कराने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष एवं संबंधित जिले के डायट प्राचार्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक की होगी। यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में टहलने की योजना बना रहे श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.