मिर्जापुर, फरवरी 5 -- मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षाएं गुरुवार को जिले के 51 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से गठित चल दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौराकर परीक्षा का निरीक्षण किया। नगर के मुसफ्फरगंज स्थित केबीपीजी कॉलेज केंद्र पर प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने परीक्षा कक्षों का अचानक निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने आंतरिक सचल दल के सदस्यों के साथ मिलकर केंद्र के कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की। केंद्र पर सुबह की पाली में स्नातक राजनीति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 314 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 6 अनुपस्थित और 308 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.