मेरठ, अप्रैल 5 -- 11 अप्रैल से शुरू रही एनईपी सम सेमेस्टर परीक्षाओं का छात्रों ने विरोध करते हुए इन्हें स्थगित करने की मांग की है। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक वीरेंद्र कुमार मौर्य से मिलकर परीक्षाएं हटाने की मांग की। छात्रों ने कहा कि दो महीने पहले विषम सेमेस्टर के पेपर खत्म हुए हैं और अब सम सेमेस्टर के पेपर कराए जा रहे हैं। कैंपस से कॉलेजों तक निर्धारित कक्षाएं तक नहीं चली। अक्षय बैंसला एवं शुभम भड़ाना के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने कहा कि मात्र दो महीने में परीक्षाएं कराई जा रही हैं। छात्रों के अनुसार विवि में देरी तक प्रवेश प्रक्रिया चलती है और इसका खामियाजा आगे के सेमेस्टर के विद्यार्थियों को उठाना पड़ता है। छात्रों ने कहा कि वे 11 अप्रैल की परीक्षा देने में समर्थ नहीं हैं। छात्रों ने विवि से परीक्षाएं हटाने की मांग की। ऐसा नहीं करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.