प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा में फेल किए जाने का आरोप लगाते सैकड़ों छात्रों ने शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों ने प्रोन्नत किए जाने की मांग की। सुबह से ही प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, मिर्जापुर, भदोही और फतेहपुर से आए छात्र-छात्राएं कैंपस में जुटने लगे। छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को घेर लिया और वाहनों की आवाजाही रोक दी। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब छात्र पुलिस बैरिकेडिंग को पार करते हुए प्रशासनिक भवन तक पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए।विदित हो कि एक मार्च को स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के सेमेस्टर परीक्षा परिणाम घोषित किए थे। करीब पांच लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें लगभग 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.