प्रयागराज, जुलाई 24 -- प्रयागराज। ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की नई रणनीति के तहत अब पूरी तरह ग्रामीण इलाकों के बजाय पहले से विकसित हो चुके सेमी अर्बन गांवों को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। शासन के निर्देश पर ऐसे गांवों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, जहां सौर ऊर्जा परियोजनाओं के सफल संचालन की बेहतर संभावना है। विभाग का मानना है कि सामान्य ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी, आर्थिक और रखरखाव संबंधी चुनौतियों के कारण सोलर पैनल परियोजनाएं अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पा रही हैं। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में अब तक 187 गांवों का प्रारंभिक चयन किया जा चुका है। इन गांवों में चरणबद्ध तरीके से घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे। योजना का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने...