सेमीफाइनल में सेंट पॉल अकादमी की शानदार जीत
गढ़वा, मई 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रामा साहू हाई स्कूल मैदान में आयोजित स्कूल प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट पॉल अकादमी ने आरकेपीएस को 71 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।मुकाबले में सेंट पॉल अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 176 रन बनाए। टीम की ओर से उत्कर्ष ने शानदार 85 रन की पारी खेली। वहीं आरकेपीएस की ओर से अतुल ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरकेपीएस की टीम 12 ओवर में 10 विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विवेक ने 29 रन बनाए। वहीं सेंट पॉल अकादमी की ओर से सुभाष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्कर्ष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मौके पर टूर्नामेंट के संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद, सचिव ओकेंद्र पाल, उपाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.