अमरोहा, जून 30 -- अमरोहा, संवाददाता। द आर्यंस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर चल रही हॉट वेदर कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में रुकमणि क्रिकेट अकादमी ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए जीपी क्रिकेट अकादमी को 194 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।सोमवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुकमणि क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 269 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए आरिज आलम सिद्दीकी ने शानदार 76 गेंद में 90 रन की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान अंश गौतम ने मात्र 29 गेंदों पर 50 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके अलावा अब्दुल वहाब ने केवल 14 गेंदों में 44 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह रुकमणि के पक्ष में मोड़ दिया। 269 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीपी ...