दुमका, जनवरी 23 -- जरमुंडी,प्रतिनिधि। बासुकीनाथ में आयोजित रिंकू अभिषेक मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को मोहनपुर टीम और धनबाद टीम के बीच खेला गया। जिसमें मोहनपुर टीम ने धनबाद को 128 रनों से हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मोहनपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 235 रन बना डाले। इसमें मोहनपुर टीम के बल्लेबाज इकबाल दुर्रानी ने 25 गेंद में 70 रन, चीनी गुज्जर ने 27 गेंद में 58 रन बनाए। वहीं धनबाद टीम के गेंदबाज विशाल सिंह ने तीन विकेट हासिल किया। इधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद की टीम महज 14 ओवर एक गेंद में मात्र 107 रन पर ही आल आउट हो गई। जिसमें धनबाद टीम के बल्लेबाज ने सन्नी कुमार ने 16 गेंद में 23 रन और राजा पुन ने 14 गेंद में 25 रन बना...