सेमीफाइनल में मुरादाबाद का शानदार प्रदर्शन, देहरादून को 3-0 से हराया
संभल, मई 21 -- नगर पंचायत सिरसी स्थित जेएम इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में हरतला बॉयज मुरादाबाद ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देहरादून को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब गुरुवार 21 मई को फाइनल मुकाबला मुरादाबाद और रुद्रपुर के बीच खेला जाएगा। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही तेज खेल देखने को मिला। 35-35 मिनट के निर्धारित समय वाले मुकाबले में मुरादाबाद की टीम पहले हाफ से ही हावी नजर आई। मुरादाबाद के फारवर्ड खिलाड़ी फरमान ने देहरादून की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेदते हुए पहले हाफ के 20वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में मुरादाबाद का शानदार प्रदर्शन, देहरादून को 3-0 से हराया इसके बाद 30वें मिनट में फरमान के बेहतरीन पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.