मऊ, जून 14 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस लाइन में खेले जा रहे अंतरजनपदीय वाराणसी जोन वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला वाराणसी और मिर्जापुर की टीम के मध्यम हुआ। रोमांचक पांच राडंड चले मुकाबले के दौरान मिर्जापुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वाराणसी की टीम को 25-22, 17-25, 25-19, 21-25 और 15-11 के अंकों से पराजित कर दिया। इस तरह से मिर्जापुर की टीम ने फाइनल प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि वाराणसी जोन के अंतर्गत आने वाले मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, भदोही,आजमगढ, सोनभद्र जिले के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्वन करते हुए कहा कि खेल से...