पिथौरागढ़, अक्टूबर 4 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मिनी, सब जूनियर, जूनियर, यूथ और सीनियर बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। यूथ बालिका वर्ग के 51-54 किग्रा भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में निकिता सिंह ने अंजलि को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। सब जूनियर बालक वर्ग के 40 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में सागर सिंह ने रविन्द्र सिंह को हराया। रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। 30 किग्रा भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में देवेश चन्द ने वैभव उपराड़ी को पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में 30-33 किग्रा भार वर्ग में गोविन्द सिंह ने मयंक मेहरा, 33-35 किग्रा में साहिल बोरा ने अनुज वल्दिया और विवेक बोरा ने अंशु धारियाल को शिकस्त दी। 35-37 किग्रा भार वर्ग में प्रियांशु खड़ायत ने...