अमरोहा, मार्च 6 -- अमरोहा, संवाददाता। गुरुवार को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर स्थानीय प्रशंसक झूम उठे। ढोल की थाप पर थिरकते हुए जमकर आतिशबाजी छोड़ जश्न मनाया गया। वहीं रविवार को न्यूजीलैंड से होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए जीत की कामना भी की। मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के बीच गुरुवार सुबह से ही उत्साह बना था। जरूरी कामकाज निपटाते हुए क्रिकेट प्रेमी शाम होते ही टीवी स्क्रीन के आगे आ डटे। कई स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए भी मैच का लाइव प्रसारण देखा गया। इसके साथ ही भारतीय टीम की जीत के लिए दुआओं का सिलसिला भी तेज हो गया। वहीं इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया तो क्रिकेट प्रेमियों का जोश उछाल मार गया, क्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.