उरई, मार्च 29 -- जालौन। बाराहीं देवी मेला मैदान पर आयोजित जालौन ट्रॉफी सीजन दो के सेमीफाइनल मुकाबले में बेतवा ग्रुप यश इलेवन ने बीटू इलेवन को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले खेलने उतरी बीटू इलेवन की टीम के बल्लेबाज राहुल ने 13 गेंदों में 16 रन बना टीम को सधी हुई शुरूआत दी। रोहित ने 15 गेंद में 15 रन बनाए। अंतिम ओवरों में शहबाज ने ताबड़तोड बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 गेंदों में पांच छक्के लगाकर 34 रन बनाए। टूर्नामेंट में एक बल्लेबाज द्वारा लगाए गए यह सर्वाधिक छक्के हैं। दर्शकों ने हर छक्के पर शोर मचाकर बल्लेबाज का स्वागत किया। टीम ने निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट खोकर 91 रन बनाए। दूसरी पारी में बेतवा ग्रुप यश इलेवन के सलामी बल्लेबाज अर्जुन चार रनों के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। उनका साथ दे रहे धर्मेंद्र ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.