अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ महोत्सव अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत महुआ खेड़ा ग्राउंड पर हुए मुकाबले में अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन किया। एमके एलिगेरियन क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एमके एलिगेरियन की टीम 17.2 ओवर में मात्र 72 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से निखिल यादव ने सर्वाधिक 19 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। अलीगढ़ एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में युग शर्मा ने तीन विकेट लिए। तनिश कनौजिया और करन प्रजापति ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि राघव वार्ष्णेय और मनमोहन यादव को एक-एक विकेट मिला। 73 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 10.2 ओवर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.