चंदौली, फरवरी 20 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे बाकले खेल मैदान पर शुक्रवार को पीडीडीयू मंडल की ओर से आयोजित पूर्व मध्य रेल अंतर-मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में धनबाद मंडल ने दानापुर मंडल को 4 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। धनबाद मंडल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दानापुर मंडल ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद मंडल की टीम ने 20 ओवर पूरे करते हुए 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए और मैच 4 विकेट से जीत लिया। धनबाद मंडल के श्री मनीष वर्धन ने शानदार 84 रनों की पारी खेली। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मैच 22 फरवरी को पीडीडीयू मंडल और धनबाद मंडल के बीच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.