सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। विभिन्न भार वर्गों में हुए मुकाबलों में वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और अलीगढ़ मंडल की मुक्केबाजों ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। 30-33 किग्रा भार वर्ग में अनामिका कुशवाहा (गोरखपुर) ने मोहिनी (मेरठ) को 5-0 से हराया। 33-35 किग्रा वर्ग में संजना राजभर (वाराणसी) ने साक्षी पटेल (प्रयागराज) को दूसरे राउंड में पराजित किया। 37-40 किग्रा वर्ग में सान्वी यादव (वाराणसी) ने अमृतपाल (प्रयागराज) को 5-0 से मात दी। 40-43 किग्रा वर्ग में हर्दिया तारिक (अलीगढ़) ने कांटे के मुकाबले में प्रांसी कुशवाहा (गोरखपुर) को 3-2 से हराया। यह भी पढ़ें- झां...