इटावा औरैया, मार्च 22 -- महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मरहूम आसिफ इकबाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में मोतीझील क्लब ने एसएमजीआई को 7 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की। मैच में मोतीझील ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें अभिषेक श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 58 रन, यथार्थ यादव ने 47 रन तथा ओमप्रिय शाक्य ने 39 रन बनाए। एसएमजीआई की ओर से गेंदबाजी करते हुए आलोक यादव एवं शिवप्रकाश ने 2-2 विकेट तथा सुधांशु ने 1 विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी एसएमजीआई की टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 179 रन ही बना सकी। टीम की ओर से श्याम यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंदों में ताबड़तोड़ 61 रनो...