सेमीफाइनल में अंबा बारियर्स और सिल्वर टाइगर्स विजयी
मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में अंबा वॉरियर्स और सिल्वरटन टाइगर्स ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों का दबदबा रहा। आज दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा। गुरुवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल में अंबा वॉरियर्स ने मेडिकल मावेरिक्स को 7 विकेट से शिकस्त दी। मावेरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिनेश कुमार के 45 रनों की मदद से 156 रन बनाए। जवाब में अंबा वॉरियर्स के मोहम्मद अमान ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए मात्र 16.2 ओवर में 102 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। अमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, इससे पूर्व सेमीफाइनल में सिल्वरटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.