नई दिल्ली, फरवरी 2 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट को 'नेशन फर्स्ट' (राष्ट्र प्रथम) की भावना से प्रेरित बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन से तैयार यह पहला बजट नागरिकों को उनके कर्तव्यों का बोध कराता है और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के लिए विकास के असीमित अवसर लेकर आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से तकनीकी केंद्र के रूप में उभर रहा है। सेमीकंडक्टर हब, डाटा सेंटर के साथ ही टूरिज्म के क्षेत्र में बूम हासिल होगी। कहा कि नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में यूपी 'सेमीकंडक्टर हब' के रूप में विकसित हो रहा है। बजट की घोषणाएं इस क्षेत्र को नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। यूपी ने पहले ही 700 मेगावाट के डेटा सेंटर तैयार किए हैं। बजट में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.