रुडकी, मार्च 25 -- रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरआईटी) में सेमीकंडक्टर हैकथॉन चिप निर्माण 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उभरते इंजीनियरों ने अपनी तकनीकी सूझबूझ और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ट्रू चिप के सीनियर नॉलेज एसोसिएट संजय सैनी, संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी नमन बंसल एवं यश अग्रवाल, महानिदेशक प्रो. एमजे निगम और निदेशक डॉ. पराग जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के बीटेक प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि संजय सैनी ने छात्रों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि भविष्य वीएसएसआई और सेमीकंडक्टर तकनीक का है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.