प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माइटी) ने विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना-चरण दो के तहत इविवि को लगातार दूसरे वर्ष पीएचडी सीट प्रदान की है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उच्चस्तरीय शोध को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय ने विश्वविद्यालय को 42.05 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इससे सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन और साइबर सिक्योरिटी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में शोध को गति मिलेगी। इविवि के जेके इंस्टीट्यूट के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीलेश आनंद को योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया था। यह भी पढ़ें- इविवि ...