धनबाद, जनवरी 11 -- झरिया, वरीय संवाददाता जियलगोरा स्टेडियम में चल रहे बीसीसीएल इंटर एरिया क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहला मैच लोदना और ब्लॉक-2 के बीच खेला गया। लोदना एरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए। धर्मेंद्र सिंह ने शानदार 67 तथा उदय शंकर ने 30 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए ब्लॉक-2 की ओर से प्रिंस ने 3 विकेट और बबलू ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी में ब्लॉक-2 की पूरी टीम 18.2 ओवर में 121 रन पर सिमट गई और इस तरह लोदना ने यह मैच 47 रन से जीत लिया। ब्लॉक-2 से गोपाल कुमार ने 29 और बबलू ने 22 रन बनाए। लोदना टीम की ओर से मुकेश कुमार ने 4 और संतोष ने 3 विकेट झटके। 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब लोदना के धर्मेंद्र सिंह को दिया गया। दूसरा मैच ईजे एरिया और बरोरा के बीच खेला गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.