सेमिनार मे जल की महत्ता बताई
बांदा, मार्च 23 -- बांदा संवाददाता। विश्व जल दिवस व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डा. लोहिया बाल विद्या मंदिर स्कूल में सेमिनार आयोजित किया गया। चाइल्ड ट्रस्ट के स्टेट कोआर्डिनेटर महेंद्र सिंह गौतम ने स्वच्छ जल व जल संरक्षण पर प्रकाश डाला। प्रबंधक आचार्य वृंदावन वैश्य ने मानव अस्तित्व के लिए जल के महत्व को बताते हुए कहा कि विश्व जल दिवस हमें पीने के पानी के सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करने की याद दिलाता है। व्यापारी नेता राजकुमार गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित जल को बर्बाद होने से बचाना है। शशीकांत शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के समाजिक, आर्थिक, राजनैतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने एवं उनको सम्मान से जीने का दिवस है। संतोष श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया। फोटो 06 -जल की महत्ता बताते वक्ता।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.