मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- मुरादाबाद। केंद्र सरकार के सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार बनाने के लिए शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण सहकारी समितियों को आत्मनिर्भर, व्यवसायिक रूप से सशक्त एवं प्रशासनिक रूप से दक्ष बनाना रहा। प्रशिक्षण में मुरादाबाद एवं अमरोहा की नवगठित बहु उद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। यहां सत्र संयोजक अभिषेक तिवारी, सहकारिता विभाग संभल की अपर जिला सहकारी अधिकारी कंचन सिंह, मुरादाबाद जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं सचिव प्रेम सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.