सेमिनार ने रेल सुरक्षा-संरक्षा पर दिया जोर
झांसी, जुलाई 16 -- झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन के निर्देशन में गुरुवार को बेसिक ट्रेनिंग सेंटर झांसी में संरक्षा सेमिनार हुआ। जिसमें रेल कर्मचारियों में संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित संचालन पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ऑपरेशन) धर्मेश कुमार, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, सहायक मंडल विद्युत अभियंता (ऑपरेशन) अनिरुद्ध कुमार शुक्ला, सेफ्टी काउंसलर (लोको) सहित लगभग 117 रेल कर्मचारियों ने सहभागिता की। अध्यक्षता एम.के.एस. कुशवाहा ने की। सेमिनार में रेल संरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें रोकथाम, एसआर उल्लंघन की रोकथाम, सुरक्षित शंटिंग संचालन, रोलिंग डाउन की स्थिति में बरती जाने वाली साव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.